उसहैत। थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम नसीरनगर में निर्माणाधीन मकान का लिंटर अचानक गिरने से तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
उपचार के दौरान दो घायलों की मौत हो गई, जबकि एक घायल का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।
क्षेत्राधिकारी उझानी राहुल पाण्डेय ने बताया कि ग्राम नसीरनगर में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से तीन लोग घायल हुए थे। उपचार के दौरान दो लोगों की मृत्यु हो गई है, जबकि एक घायल का उपचार जारी है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Budaun Amarprabhat