Breaking News

शिव शक्ति भवन मंदिर में भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार

Spread the love

बिल्सी। नगर के शिव शक्ति भवन मंदिर में सोमवार को भगवान भोलेनाथ का चंदन, इत्र और फूल-पुष्पों से मनोहारी श्रृंगार किया गया। मंदिर में धाम मुहूर्त के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। श्रृंगार के बाद भोलेनाथ का दिव्य स्वरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का स्मरण करते हुए सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान भोलेनाथ का पूजन किया तथा प्रसाद ग्रहण किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया भगवान पुष्पदंत का मोक्ष कल्याणक

Spread the love मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय (टीएमयू), मुरादाबाद में उत्तम शौच धर्म जैन धर्म …