बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण व वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सहसवान पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त कुलदीप पुत्र छिद्दा (निवासी ग्राम पतेई खादर, थाना रहरा, जनपद अमरोहा) को गिरफ्तार किया। उक्त अभियोग में विवेचना व साक्ष्यों के आधार पर धारा 87, 64(2)(m) BNS तथा 5L/6, 3/4 पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गई है।
वहीं, एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने न्यायालय से गैर-हाजिर चल रहे एक वारंटी अभियुक्त शकील पुत्र लतीक (निवासी चमरपुरा, थाना सहसवान) को वाद संख्या 1502/11 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट के तहत दबोचा। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।
Budaun Amarprabhat