Breaking News

अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ भाकियू टिकैत का हल्लाबोल, 24 सितंबर को बिनावर बिजली घर का घेराव

Spread the love

बदायूं। जनपद बदायूं के बिनावर क्षेत्र में चरमराई बिजली आपूर्ति और अघोषित कटौती के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। यूनियन 24 सितंबर को बिनावर बिजली घर पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर बिजली उपकेंद्र का घेराव करेगी।
भाकियू टिकैत के जिला सचिव अर्जुन सिंह ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले एक माह से बिजली सप्लाई पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है। विभागीय अधिकारियों की मनमानी से आम जनता, किसानों, स्कूली बच्चों, अस्पतालों और थानों तक का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार पर्याप्त बिजली का दावा कर रही है, तो धरातल पर संकट क्यों है? इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
यूनियन ने दो टूक चेतावनी दी है कि घेराव कर अंतिम चेतावनी दी जाएगी, सुधार न होने पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नंदन क्लीनिक पर एक गोष्ठी का आयोजन किया

Spread the loveबिसौली। जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला समृद्धि द्वारा समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता के …