Breaking News

भाकियू ने सदर तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, उठाईं जनसमस्याएं

Spread the love

बदायूं। भारतीय किसान यूनियन असली (अराजनैतिक) के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह राठौर के नेतृत्व में सदर तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर को सौंपा।
ज्ञापन सौंपते हुए जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह राठौर ने आरोप लगाया कि तहसील में लेखपाल व कानूनगो वरासत, दाखिल-खारिज और अंश संशोधन के मामलों में किसानों से खुलेआम रिश्वत की मांग करते हैं। रिश्वत न मिलने पर किसानों को बेवजह दौड़ाया जाता है। युवा जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह यादव ने विकासखंड जगत की ग्राम पंचायत कंडेला के सचिव पर हैंडपंप व नालियों की मरम्मत न कराने का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की। साथ ही बदायूं-उझानी मार्ग पर सरकारी जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कराने की अपील की।
जिला सचिव सूरजपाल सिंह ने धान खरीद में फर्जी सत्यापन और बिचौलियों की सांठगांठ पर रोक लगाने तथा बदायूं-बिसौली मार्ग पर सड़क किनारे बजरी-रेत डालकर दुर्घटनाओं को न्योता देने वालों पर कार्रवाई की मांग उठाई। जिला उपाध्यक्ष हरीश पटेल ने तहसील परिसर में किसानों के लिए लगे बंद पंखों को चालू कराने, गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने तथा दूध के उचित दाम (गाय 40 रुपये व भैंस 100 रुपये प्रति लीटर) तय करने की मांग की।
इस दौरान प्रताप सिंह, हरीश पटेल, राजेश सिंह, पप्पू मौर्य, अविनाश, द्वारकेश सिंह, सतपाल यादव, पूनम गुप्ता, मोहम्मद साजिद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भव्य रामलीला के सफल संचालन के लिए रामलीला कमेटी का हुआ गठन अध्यक्ष बने सत्य प्रकाश तिवारी

Spread the love थाना बिल्सी के अंतर्गत ग्राम पिंडौल में हर वर्ष की भांति इस …