Breaking News

जलवायु परिवर्तन का संकट: संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने वैश्विक नेताओं से कार्बन उत्सर्जन में कटौती की अपील कीन्यूजॉर्क,

Spread the love

22 सितंबर (अमर प्रभात ब्यूरो): संयुक्त राष्ट्र (UN) मुख्यालय में आयोजित विशेष उच्च स्तरीय जलवायु शिखर सम्मेलन में वैश्विक पर्यावरण संकट पर गंभीर चिंता जताई गई है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने दुनिया भर के विकसित और विकासशील देशों के राष्ट्राध्यक्षों से अपील की है कि वे पृथ्वी के बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने के लिए अपने कार्बन उत्सर्जन में तत्काल और प्रभावी कटौती करें.महासचिव ने अपने संबोधन में कहा कि बेमौसम बाढ़, जंगलों की आग और भीषण सूखे जैसी आपदाएं अब वैश्विक अर्थव्यवस्था को सीधा नुकसान पहुंचा रही हैं. उन्होंने सभी सदस्य देशों से ‘पेरिस जलवायु समझौते’ के लक्ष्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने और स्वच्छ ऊर्जा (रिन्यूएबल एनर्जी) के बुनियादी ढांचे में निवेश बढ़ाने की पुरजोर वकालत की. इस सम्मेलन में 150 से अधिक देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं.


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

साहित्य और समाज सेवा के लिए आचार्य संजीव रूप को मिला ‘प्रताप नारायण पुरस्कार’

Spread the loveअखिल भारतीय कवि सम्मेलन में काव्य संदेश ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध बिल्सी। …