Breaking News

अतिरिक्त कार्यभार के बहिष्कार पर उतरे बिल्सी तहसील के लेखपाल

Spread the love

बिल्सी, बदायूं। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय आह्वान पर बिल्सी तहसील के लेखपालों ने मंगलवार शाम चार बजे से अतिरिक्त कार्यभार का बहिष्कार शुरू कर दिया। लेखपालों ने अपनी मूल तैनाती के अतिरिक्त सौंपे गए कार्यों से संबंधित बस्ते तहसील स्थित आरके कार्यालय में जमा कर दिए।

लेखपालों के अतिरिक्त कार्यभार के बहिष्कार से राजस्व विभाग से जुड़े अतिरिक्त कार्य प्रभावित होने की स्थिति बन गई है। लेखपाल संघ के आह्वान पर शुरू किए गए इस कार्यक्रम के तहत लेखपालों ने अतिरिक्त जिम्मेदारियों से संबंधित अभिलेख और बस्ते जमा किए।

लेखपालों का कहना है कि वे अपनी मूल तैनाती से जुड़े कार्य नियमित रूप से करते रहेंगे। अतिरिक्त कार्यभार को लेकर संघ के प्रांतीय स्तर से लिए गए निर्णय के तहत यह कदम उठाया गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भव्य रामलीला के सफल संचालन के लिए रामलीला कमेटी का हुआ गठन अध्यक्ष बने सत्य प्रकाश तिवारी

Spread the love थाना बिल्सी के अंतर्गत ग्राम पिंडौल में हर वर्ष की भांति इस …