Breaking News

गंगा में डूबे युवक का शव छह किलोमीटर दूर मिला

Spread the love

उसहैत, बदायूं। थाना उसहैत क्षेत्र के दलनगला गांव के पास रविवार 20 सितंबर को गंगा नदी में डूबे 25 वर्षीय युवक रामू का शव मंगलवार को बरामद हो गया। शव घटनास्थल से करीब छह किलोमीटर दूर पथरामई गांव के पास नदी में तैरता मिला।

ग्रामीणों ने नदी में शव तैरता देखकर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव की पहचान कराने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

युवक के शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

*UP में 35 IPS अफसरों के तबादले……!!*

Spread the love*UP में 35 IPS अफसरों के तबादले……!!* Spread the love