बदायूं। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। निर्वाचित सदस्य हरि सिंह ढिल्लो का कार्यकाल छह दिसंबर 2026 को समाप्त होने के कारण रिक्त होने वाली सीट पर चुनाव कराया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव की अधिसूचना 29 सितंबर को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि छह अक्टूबर, नामांकन पत्रों की जांच सात अक्टूबर और नाम वापसी की अंतिम तिथि नौ अक्टूबर तय की गई है। मतदान 23 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। मतगणना 27 अक्टूबर को कराई जाएगी और चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी।
बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा और संभल जिले शामिल हैं।
Budaun Amarprabhat