Breaking News

बिल्सी में फिर ठप हुई पेयजल आपूर्ति, लोग परेशान

Spread the love

एक ट्यूबवेल और पुरानी पाइप लाइनों के सहारे नगर की जलापूर्ति

बिल्सी। नगर में पेयजल व्यवस्था एक बार फिर प्रभावित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार को सुबह से ही कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। इससे लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए पानी जुटाने में दिक्कत हुई।

बताया गया कि करीब दो दिन पहले भी लगातार तीन दिन तक पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही थी। इसके बाद दो दिन तक व्यवस्था सामान्य रही, लेकिन बुधवार को फिर जलापूर्ति ठप हो गई। नगर में फिलहाल मात्र एक ट्यूबवेल के सहारे पेयजल आपूर्ति की जा रही है। वहीं पुरानी पाइप लाइनों के सहारे पानी की सप्लाई होने के कारण आए दिन व्यवस्था प्रभावित होने की बात कही जा रही है।

पेयजल आपूर्ति बार-बार प्रभावित होने से नागरिकों में परेशानी है। लोगों ने नगर की पेयजल व्यवस्था को जल्द दुरुस्त कराने और स्थायी समाधान किए जाने की मांग की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी वांछित गिरफ्तार दोनों पैरों में गोली लगने से घायल, पुलिसकर्मी भी घायल

Spread the loveबदायूं। अलापुर थाना पुलिस और कादरचौक पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को …