Breaking News

शिक्षकों के लंबित देयकों पर आर-पार के मूड में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ

Spread the love

27 सितंबर तक भुगतान न होने पर 28 को धरने का अल्टीमेटम

बदायूं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद बदायूं के जिला संयोजक दुष्यंत कुमार रघुवंशी, जिला सह संयोजक प्रदीप कुमार एवं सोनी गुप्ता के नेतृत्व में सभी ब्लॉक पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल वित्त एवं लेखा अधिकारी कार्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों के विभिन्न लंबित एरियर और अन्य देयकों के त्वरित भुगतान की मांग उठाई।
वित्त एवं लेखा अधिकारी मुनेश कुमार श्रीवास्तव के ट्रेनिंग पर होने के कारण उनकी अनुपस्थिति में सहायक वित्त एवं लेखा अधिकारी दिनेश शर्मा से संगठन की विस्तृत वार्ता हुई। वार्ता के दौरान दिनेश शर्मा ने शीघ्र भुगतान का आश्वासन दिया। हालांकि, संगठन ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि दो माह पूर्व ज्ञापन देने के बावजूद अब तक भुगतान न होना अत्यंत सोचनीय और निराशाजनक है।
संगठन ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि यदि 27 सितंबर तक सभी लंबित देयकों का निस्तारण नहीं किया गया, तो 28 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ पूरे दमखम के साथ लेखा कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विभाग की होगी।
जिला सह संयोजक प्रदीप कुमार ने बताया कि पूर्व में दिए गए ज्ञापन के साथ जिलेभर के लंबित देयकों की पूरी सूची पहले ही संलग्न की जा चुकी है। अब भुगतान के बाद ही संगठन शांत बैठेगा। साथ ही संगठन ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि वे परेशान न हों, तय समय में मांग पूरी न होने पर 28 सितंबर को कार्यालय पर हल्ला बोल तय है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अतिरिक्त कार्यभार के बहिष्कार पर उतरे बिल्सी तहसील के लेखपाल

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय आह्वान पर बिल्सी तहसील के …