Breaking News

दिव्यांगजनों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण का दिया आश्वासन

Spread the love

बदायूँ: दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय (महिला), बदायूँ में स्थापित जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र (डी0डी0आर0सी0) परिसर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बधिर जन कल्याण सशक्तीकरण संस्था, बदायूँ द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी द्वारा की गई। इस अवसर पर श्री अमित शर्मा, महासचिव, बधिर जन कल्याण सशक्तीकरण संस्था, बदायूँ द्वारा मूक-बधिर दिव्यांगजनों की विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा गया। प्रस्तुत समस्याओं में से कतिपय समस्याओं का विभाग द्वारा त्वरित निस्तारण कराया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य मूक-बधिर दिव्यांगजनों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सांकेतिक भाषा के महत्व को समझाना तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना रहा।
कार्यक्रम में श्री धर्मवीर सिंह, सदस्य, राज्य सलाहकार बोर्ड, उत्तर प्रदेश, श्री अमित शर्मा, महासचिव, बधिर जन कल्याण सशक्तीकरण संस्था, बदायूँ, सुश्री तृप्ति पटेल, इंटरप्रिटर, कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के समस्त स्टाफ तथा जनपद में निवासरत मूक-बधिर दिव्यांगजन उपस्थित रहे।
—-


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उद्योग बंधु की बैठक में ऋण पत्रावलियों के निस्तारण पर जोर

Spread the loveअस्वीकृत पत्रावलियों के आवेदकों के पास आएगी कॉल बदायूँ: 21 सितम्बर। जिलाधिकारी अवनीश …