पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने युवाओं को दिलाई सदस्यता
बदायूँ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान एवं समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा के निर्देशानुसार जनपद बदायूँ में ‘समाजवादी पीडीए छात्र जागरूकता एवं सदस्यता अभियान’ पूरे जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में छात्र सभा के जिलाध्यक्ष जाहिद गाज़ी के नेतृत्व में 115-बदायूँ विधानसभा क्षेत्र स्थित एन.एम.एस.एन. दास डिग्री कॉलेज में एक भव्य जागरूकता एवं सदस्यता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, पूर्व मंत्री एवं पूर्व सदर विधायक आबिद रज़ा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं और नौजवानों से सीधा संवाद स्थापित किया गया। युवाओं को समाजवादी पार्टी की नीतियों, सामाजिक न्याय की अवधारणा और पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की मूल विचारधारा से अवगत कराते हुए बड़ी संख्या में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराई गई। साथ ही छात्र-छात्राओं से शिक्षा, रोजगार और स्थानीय स्तर पर कॉलेज से जुड़ी समस्याओं व सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि युवा और छात्र ही देश के भविष्य हैं। सामाजिक न्याय और हक की लड़ाई में पीडीए की एकजुटता सबसे अहम कड़ी है। आज युवा बदलाव की ओर देख रहा है और उसका विश्वास समाजवादी पार्टी के साथ है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता साजिद अली, विधानसभा अध्यक्ष अतुल राठौर, मोतिशाम सिद्दीकी, मोहित पटेल, अनीस सिद्दीकी, फैजान रईन, छात्र सभा जिला उपाध्यक्ष नफीसर अली व विकास पटेल, शिवम पटेल, जिला सचिव जतिन शर्मा, अजय वर्मा, रवि मौर्या, जिला सचिव शिराज अल्वी, सुदेश गुर्जर, आलोक पाल, छात्र सभा विधानसभा अध्यक्ष आदित्य यादव, हर्ष यादव, उदय पाल, आदित्य गाज़ी और अरमान गाज़ी सहित भारी संख्या में छात्र व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat