Breaking News

नवविवाहित युवक ने खेत में फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Spread the love

मुजरिया। थाना मुजरिया क्षेत्र के गांव पातर चौहा में 22 वर्षीय नवविवाहित युवक ने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

गांव निवासी चमन यादव (22) पुत्र चंद्रकेश यादव की शादी छह जुलाई 2026 को सबदलपुर गांव निवासी नेहरू यादव की पुत्री मीना के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। गुरुवार रात ससुराल पक्ष के लोगों के घर आने के बाद किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद शुक्रवार सुबह चमन घर से निकल गया।

परिजनों के अनुसार चमन ने अपने खेत में पेड़ से अंगोछे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मुजरिया नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बताया गया कि चमन चार भाइयों में सबसे बड़ा था और उसने इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। नवविवाहित युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं गांव में भी शोक का माहौल है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में अकम्पनाचार्य कथा ने किया भावविभोर

Spread the love मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू), मुरादाबाद में दसलक्षण महापर्व के सातवें दिवस …