दातागंज। भाजपा के जिला प्रभारी बनने के बाद राकेश मिश्रा के प्रथम दातागंज आगमन पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक के नेतृत्व में उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक दांडी रोड पर उमड़ पड़े।
सुबह करीब 8 बजे से ही भाजपा कार्यकर्ताओं का डांडी रोड पर पहुंचना शुरू हो गया था।
राकेश मिश्रा के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का माहौल रहा।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया।
डॉ. शैलेश पाठक के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।
डांडी रोड पर कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी से माहौल पूरी तरह भाजपा के नारों और उत्साह से गूंज उठा।
कार्यकर्ताओं ने जिला प्रभारी राकेश मिश्रा का गर्मजोशी से स्वागत कर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से राकेश वर्मा अग्र सिंह गुर्जर जिला पंचायत ए पाल नितेश पप्पू दिवाकर सेठी राठौर सूर्य ठाकुर सुखराम यादव हरिओम यादव पिंटू पाल सप्पू गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
Budaun Amarprabhat