Breaking News

बप्पा सेवा समिति* के तहत गणेशजी मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा नगर में धूमधाम से निकाली

Spread the love

उसहैत
नगर में *बप्पा सेवा समिति* के तहत गणेशजी मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा नगर में धूमधाम से निकाली गई । 10 दिनों से चल रहा गणेश महोत्सव रिलायंस टावर के निकट मैदान में धूमधाम से मनाया गया। प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे हवन-पूजन का कार्यक्रम हुआ तत्पश्चात निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव कुमार गुप्ता ने सभी समिति के सदस्यों का पटका पहनाकर स्वागत किया। शोभा यात्रा का शुभारंभ दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ हुआ । शोभायात्रा में काली का अखाड़ा चर्चा का केंद्र रहा और भारी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालुओं के साथ बच्चे झूमते नाचते हुए कार्यक्रम में सम्मिलित रहे । शोभायात्रा बाबा कालसेन मंदिर से होते हुए थाना बस स्टैंड ,ऊपर बाजार ,घास मंडी, नीचे मुख्य बाजार तथा छोटे पुल पर होते हुए अटेना गंगा घाट पर पहुंची पूरी शोभायात्रा में जगह जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जिसमें भारी मात्रा में पुलिस प्रशासन सम्मिलित रहा गंगा घाट पर भी पुलिस की देखरेख में ही मूर्ति का पूजा पाठ के उपरांत विसर्जन किया गया ।बप्पा समिति के सदस्य अंकुर गुप्ता, मयंक भारद्वाज, शांति प्रसाद ,हिमांशु सक्सेना, अनुराग गुप्ता ,अभिषेक गुप्ता, आशु गुप्ता, राहुल भारद्वाज ,राजेश भारद्वाज, रिंकू गुप्ता, चमन गुप्ता, करण राठौर , तथा शिव प्रसाद ने कार्यक्रम की व्यवस्था में विशेष सहयोग दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बागपत सड़क हादसे के मृतकों के परिजनों से मिलेंगे सांसद आदित्य यादव

Spread the love25 सितंबर को करेंगे जनता दर्शन बदायूं। बदायूं लोकसभा क्षेत्र के सांसद आदित्य …