Breaking News

बदायूं में सपा सांसद आदित्य यादव का दो दिवसीय दौरा 26 सितंबर से, PDA सम्मेलनों और चौपालों में लेंगे हिस्सा

Spread the love

बदायूं। समाजवादी पार्टी के बदायूं लोकसभा सांसद आदित्य यादव 26 और 27 सितंबर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के सघन दौरे पर रहेंगे। दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान वह धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता के साथ-साथ पीडीए सम्मेलन, चौपाल, पंचायत, जनता दर्शन और स्वागत समारोहों में शामिल होंगे।
तय कार्यक्रम के मुताबिक, 26 सितंबर को सुबह 10 बजे सांसद सहसवान विधानसभा के ग्राम कोठा स्थित श्री सिद्ध बाबा धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद 11 बजे उघैती स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित पीडीए सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोपहर 1 बजे वह बिनावर के इतवार वाली बाजार में पीडीए चौपाल में शामिल होकर ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे।
अगले दिन, 27 सितंबर को सुबह 9 बजे सांसद सिविल लाइंस, डीएम रोड स्थित आवास पर जनता दर्शन करेंगे और आमजन की समस्याएं सुनेंगे। दोपहर 12 बजे वह अल हमद मैरिज लॉन में पीडीए पंचायत में शिरकत करेंगे। दौरे के अंतिम चरण में दोपहर 2 बजे वेदों टोला में आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होंगे। दौरे को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उसहैत में ब्लॉक स्तरीय ‘उमंग’ प्रतियोगिता संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत

Spread the love​उसहैत। विकास क्षेत्र उसावां के उच्च प्राथमिक विद्यालय उसहैत में ‘उमंग कार्यक्रम: एक …