Breaking News

सुनसान स्थान पर युवक-युवती से छेड़खानी, वीडियो बनाने और मारपीट का आरोप, तीन गिरफ्तार

Spread the love

उघैती। थाना उघैती क्षेत्र में युवक-युवती को सुनसान स्थान पर अकेला पाकर कुछ युवकों द्वारा छेड़खानी करने, वीडियो बनाने और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में थाना उघैती पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं सुश्री अंकिता शर्मा ने बताया कि प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नवविवाहित युवक ने खेत में फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Spread the loveमुजरिया। थाना मुजरिया क्षेत्र के गांव पातर चौहा में 22 वर्षीय नवविवाहित युवक …