फैजगंज बेहटा। पंजाब नेशनल बैंक ओरछी शाखा के बैंक बकाये की वसूली के लिए शुक्रवार को तहसील प्रशासन और बैंक की संयुक्त टीम ने ग्राम सुरैनी पापड़ी में कार्रवाई की। टीम ने बकायेदार इंद्रपाल पुत्र गुलफाम की जमीन को कुर्क करते हुए खेत पर लाल झंडी लगाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इंद्रपाल पर बैंक का करीब 11 लाख रुपये का बकाया बताया गया है। बैंक की ओर से बकाया जमा करने के लिए पूर्व में नोटिस दिए गए थे। निर्धारित प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को नायब तहसीलदार मोहम्मद हारिश के नेतृत्व में राजस्व टीम ने कुर्की की कार्रवाई पूरी की। इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल अरविंद और अमीन आराम सिंह मौजूद रहे।
बैंक की ओर से पीएनबी आसफपुर के मैनेजर प्रभात द्विवेदी, ओरछी शाखा के शाखा प्रबंधक रचिन सहित बैंक स्टाफ मौजूद रहा। अधिकारियों के अनुसार बकायेदार को बकाया राशि जमा करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। निर्धारित अवधि में भुगतान नहीं होने पर नियमानुसार कुर्क की गई जमीन की नीलामी की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
बैंक अधिकारियों के अनुसार बकायेदार के परिवार के विभिन्न खातों में भी करीब 40 लाख रुपये का ऋण बकाया बताया गया है।
Budaun Amarprabhat