Breaking News

राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्त 27 सितंबर को बदायूं आएंगे

Spread the love

स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होकर संभ्रांतजनों से करेंगे मुलाकात, 28 सितंबर को लखनऊ रवाना होंगे

बदायूं। उत्तर प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्त रविवार, 27 सितंबर को बदायूं के दौरे पर रहेंगे। राज्य सूचना आयुक्त के निजी सचिव शुभम अग्रवाल के अनुसार निर्धारित कार्यक्रम के तहत श्री गुप्त सुबह 6:30 बजे लखनऊ से अपने निजी वाहन से बदायूं के लिए रवाना होंगे और सुबह करीब 10 बजे बदायूं स्थित अपने आवास पर पहुंचेंगे।

इसके बाद सुबह 10:30 बजे से वह जनपद में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान संभ्रांतजनों से मुलाकात और वार्ता भी करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 सितंबर, सोमवार को सुबह 6:30 बजे वह अपने निजी वाहन से बदायूं से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। वह गंगा एक्सप्रेसवे और आगरा एक्सप्रेसवे के रास्ते होते हुए करीब 11 बजे लखनऊ स्थित अपने आवास 18, राजभवन कॉलोनी पहुंचेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्काउटिंग छात्राओं को बनाती है अनुशासित और आत्मनिर्भर : वीरू

Spread the loveबालिकाओं में सन्निहित है इतिहास रचने की विलक्षण शक्ति और अपार ऊर्जा : …