Breaking News

छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया।

Spread the love

बिसौली। नगर के मदन लाल इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पोस्टर, सामान्य ज्ञान एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं, जिसमें सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के लिए कक्षा 12 की छात्रा आध्या मिश्रा तथा पोस्टर प्रतियोगिता के लिए कक्षा 10 की छात्रा नीलम का चयन किया गया। इन सभी चयनित विद्यार्थियों का चयन ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है,जो कि बदायूं में आयोजित होगी। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक अखिलेश कुमार शर्मा और प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम दास सहित समस्त स्टाफ ने विजेता छात्राओं को बधाई दी। बच्चों को कार्यक्रम में प्रतिभाग तथा तैयारी कराने में वरिष्ठ प्रवक्ता प्रकाशवीर तथा आनंद सिंह का विशेष सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

त्रिदिवसीय स्काउट गाइड शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन, मां दुर्गा कंपनी बनी ओवरऑल चैंपियन

Spread the loveउझानी। नगर पालिका अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज, उझानी में आयोजित तीन दिवसीय …