Breaking News

गांधी जयंती समारोह की रूपरेखा तैयार

Spread the love

बदायूँ: 25 सितम्बर। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मानवेन्द्र सिंह व अन्य अधिकारियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जनपद में हर्षाेल्लास के साथ मनाने के लिए बैठक कर कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की।
शुक्रवार को विकास भवन स्थित सभागार में आयोजित बैठक में गांधी जयंती समारोह के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के संबंध में चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि गांधी मैदान से प्रभात फेरी निकाली जाएगी, गांधी मैदान में स्थापित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा तथा शास्त्री चौक पर स्थापित लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।
समारोह के अंतर्गत स्टेडियम में महिला एवं पुरुष ओपन दौड़ प्रतियोगिता तथा मलिन बस्तियों में विशेष सफाई अभियान आयोजित किया जाएगा। सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। महात्मा गांधी जी के जीवन दर्शन पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। गांधी दर्शन की प्रासंगिकता विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। नगर पालिका परिषद बदायूं में प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही गांधी नेत्र चिकित्सालय में माल्यार्पण एवं सभा का आयोजन किया जाएगा।
जिला कारागार, जिला पुरुष अस्पताल, जिला महिला चिकित्सालय, राजकीय मेडिकल कॉलेज, कुष्ठ आश्रम कछला तथा सूर्यकुंड स्थित गुरुकुल में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला पुरुष चिकित्सालय में रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न मौहल्लों में सघन टीकाकरण अभियान संचालित किया जाएगा। नगर पालिका परिषद बदायूं में महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस के अवसर पर सार्वजनिक सभा का आयोजन भी किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रमों की आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करते हुए गांधी जयंती समारोह को गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित किया जाए।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि इस दौरान जनगणना का कार्य भी चल रहा है, इसमे सहयोग करें। उन्होंने यह भी कहा कि गनगणना करने आए व्यक्ति यदि मोबाइल नम्बर पर ओटीपी आने की बात कहें तो उन्हें ओ0टी0पी कतई न दें, ओ0टी0पी0 का कोइ प्रावधान नहीं है।
—-


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षकों के लंबित देयकों पर आर-पार के मूड में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ

Spread the love27 सितंबर तक भुगतान न होने पर 28 को धरने का अल्टीमेटम बदायूं। …