सहसवान पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
सहसवान। थाना सहसवान पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान एक युवक को 10 किलो 160 ग्राम डोडा छिलका के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान विकार पुत्र इसरार निवासी गांव हिण्डोर थाना सहसवान के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान बंद पड़े यात्री प्रतीक्षालय से करीब 50 मीटर पहले आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 किलो 160 ग्राम डोडा छिलका बरामद हुआ।
पुलिस ने बरामदगी के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 500/26 के तहत धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रोहित सिंह और पुलिस टीम शामिल रही।
Budaun Amarprabhat