Breaking News

काउंसलिंग के बाद सुलझा पति-पत्नी का विवाद, राजी-खुशी साथ रहने को हुए सहमत

Spread the love

बदायूं। जनपद बदायूं में घरेलू कलह और पारिवारिक विवादों को सुलझाने में मिशन शक्ति केंद्र लगातार अहम भूमिका निभा रहा है। शुक्रवार को ऐसे ही एक मामले में मिशन शक्ति केंद्र की त्वरित काउंसलिंग और समझाइश के चलते बिखरता हुआ परिवार टूटने से बच गया और पति-पत्नी आपसी सहमति से साथ रहने को राजी हो गए।
मामला थाना जरीफनगर क्षेत्र का है। ग्राम कमालपुर जल्लू नगर निवासी श्रीमती पिंकी (पत्नी सूरज) ने ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने, गाली-गलौज, मारपीट करने तथा घर से बाहर निकाल देने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया था। पीड़िता के अनुसार विवाद बढ़ने पर स्थिति गंभीर हो गई थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रार्थना पत्र को मिशन शक्ति केंद्र भेजा गया, जहां शुक्रवार को दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर विस्तृत काउंसलिंग की गई। बातचीत के दौरान सामने आया कि विवाद की मुख्य वजह घरेलू छोटी-छोटी बातों को लेकर हुई कहासुनी थी, जिसने गलतफहमियों के चलते बड़ा रूप ले लिया था।
काउंसलिंग टीम की समझाइश के बाद पति और पत्नी दोनों अपनी गलतियों को सुधारने और साथ रहने के लिए सहमत हो गए। आवेदिका पिंकी ने बताया कि दोनों के बीच समझौता हो गया है और वे भविष्य में एक साथ रहेंगे। पीड़िता ने कहा कि वह अभी 15 दिनों के लिए अपने मायके जा रही है, जिसके बाद राजी-खुशी अपने पति के साथ ससुराल लौट जाएगी। समझौते के पश्चात महिला को उसके पिता अतर सिंह (निवासी ग्राम शेखूपुर सैदपुर, थाना सहसवान) के साथ सकुशल विदा किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा जिला प्रभारी राकेश मिश्रा के प्रथम दातागंज आगमन पर डॉ शैलेश पाठक के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब

Spread the loveदातागंज। भाजपा के जिला प्रभारी बनने के बाद राकेश मिश्रा के प्रथम दातागंज …