Breaking News

समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग: आसफपुर में स्वास्थ्य कर्मियों ने चिकित्सा अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

​आसफपुर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर लंबे समय से लंबित विभिन्न समस्याओं को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने एकजुट होकर सामूहिक धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी प्रमुख मांगों को लेकर अस्पताल परिसर में जोरदार आवाज उठाई और सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पंकज कुमार शर्मा को एक संयुक्त ज्ञापन सौंपा।
​प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने ज्ञापन के माध्यम से स्पष्ट किया कि विभाग में समान दायित्व निभाने के बावजूद उन्हें समान अधिकार और पारिश्रमिक नहीं मिल रहा है। उन्होंने ‘समान कार्य के लिए समान वेतन’ की नीति लागू करने, संविदा व आउटसोर्स कर्मियों के स्थायीकरण (नियमितीकरण) तथा स्थानांतरण नीति को पारदर्शी व सुगम बनाने की मांग उठाई।
​स्वास्थ्य कर्मियों का कहना था कि वे विषम परिस्थितियों और सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर सेवाएं दे रहे हैं, किंतु वर्षों से सेवा देने के बाद भी उनके भविष्य और मानदेय की सुरक्षा पर ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि शासन और प्रशासन स्तर से उनकी जायज मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो वे चरणबद्ध आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होंगे।
​चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पंकज कुमार शर्मा ने ज्ञापन प्राप्त कर कर्मियों की समस्याओं को उच्चाधिकारियों एवं शासन स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस दौरान संध्या शर्मा, दीक्षा गौड़, साबिया परवीन, पूनम, निकिता यादव, रेखा, शिखा चौधरी, शिवानी गौतम, ममता रानी, नीरज तथा गीता सैनी सहित अनेक स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहीं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

युवा आपातकालीन स्थिति में न खोएं धैर्य, हिम्मत से काम लें : संजीव

Spread the loveबच्चों में देशभक्ति का अनोखा जज्बा पैदा करती है स्काउटिंग : वीरू स्काउट …