Breaking News

जहरीले सांप के काटने से भैंस की मौत

Spread the love

बिल्सी। नगर के मोहल्ला नंबर पांच स्थित प्राचीन देववाड़ी मंदिर परिसर में जहरीले सांप के काटने से एक भैंस की मौत हो गई। भैंस मंदिर के पुजारी मुन्नालाल शर्मा की बताई जा रही है। पुजारी के अनुसार शुक्रवार रात से लगातार बारिश हो रही है। इसी दौरान आशंका है कि बारिश के कारण सांप अपने बिल से बाहर आया और मंदिर परिसर में बंधी भैंस को काट लिया। सांप के काटने के कुछ समय बाद भैंस की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी सांप को लेकर चिंता बनी हुई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

2.5 किलो डोडा चूर्ण के साथ एक गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। बिनावर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ …