बिल्सी। नगर में लगातार हो रही बारिश के बीच शुक्रवार रात करीब 10:40 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित है। लंबे समय से बिजली नहीं आने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान कहीं फाल्ट होने के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है। बिजली न होने से घरों में दैनिक कामकाज प्रभावित होने के साथ ही दुकानदारों और अन्य लोगों को भी दिक्कतें हो रही हैं। लगातार बारिश के कारण फाल्ट तलाशने और उसे ठीक करने में भी परेशानी आ रही है। नगरवासियों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द फाल्ट ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
Budaun Amarprabhat