Breaking News

शहीद भगत सिंह के विचार आज भी क्रांतिकारी आंदोलन के प्रेरणास्रोत: प्रेमपाल सिंह

Spread the love

बदायूं। जनहित सत्याग्रह मोर्चा द्वारा रविवार, 27 सितंबर को अमर शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने भगत सिंह के क्रांतिकारी विचारों और उनके सपनों के भारत पर विस्तार से प्रकाश डाला।
मोर्चा के अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आज देश का मेहनतकश वर्ग पूंजीवाद और साम्राज्यवाद की चक्की में पिस रहा है। मौजूदा फासीवादी ताकतों ने मेहनतकशों की एकता को तोड़कर उन्हें जाति-धर्म के खांचों में बांट दिया है। उन्होंने आह्वान किया कि जाति-धर्म की दीवारें तोड़कर भगत सिंह के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना होगा, तभी पूंजीवादी शोषण से मुक्ति संभव है।
गोष्ठी में कृष्ण गोपाल गुप्ता ने कहा कि भगत सिंह मानव द्वारा मानव के शोषण के सख्त खिलाफ थे और एक समतामूलक समाजवादी समाज की स्थापना चाहते थे। वहीं राजेश कुमार जौहरी ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और सांप्रदायिक उन्माद के दौर में भगत सिंह की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। गोष्ठी को डॉ. सतीश, देवेंद्र सिंह, चरन सिंह यादव और राकेश सिंह आदि ने भी संबोधित किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गांधी जयंती समारोह की रूपरेखा तैयार

Spread the loveबदायूँ: 25 सितम्बर। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं …