Breaking News

गौशाला में गोवंश की स्थिति का निरीक्षण, उपचार शुरू

Spread the love

म्याऊं। विकास खंड म्याऊं के ग्राम अभिगांव स्थित कान्हा गौशाला में रविवार को राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने गोवंश की स्थिति का निरीक्षण किया। प्रांतीय अध्यक्ष पंकज गुप्ता और जिला अध्यक्ष प्रवेश दक्ष के नेतृत्व में टीम ने गौशाला पहुंचकर वहां मौजूद गोवंश की स्थिति देखी।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि मौके पर कुछ गोवंश मृत अवस्था में मिले, जबकि करीब 25 गोवंश की हालत गंभीर दिखाई दी। उनके अनुसार, गौशाला में 542 गोवंश पंजीकृत हैं। सूचना मिलने पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और बीमार गोवंश का उपचार शुरू किया। गंभीर पशुओं को ड्रिप भी लगाई गई।

राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने गोवंश की स्थिति को लेकर प्रशासन से जांच कराने और बीमार पशुओं के समुचित उपचार की मांग की है। प्रशासनिक स्तर पर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

01 अक्टूबर को होगा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत साक्षात्कार

Spread the loveबदायूँ: जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केन्द्र के उपायुक्त उद्योग ने जानकारी देते हुए …