Breaking News

भारी बारिश के बीच रेल परिचालन की निगरानी, 60 घंटे से डटे रेलकर्मी

Spread the love

बरेली, 27 सितंबर। लगातार हो रही भारी बारिश और तेज हवाओं के बीच रेल परिचालन को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के अधिकारी और कर्मचारी पिछले 60 घंटे से लगातार ड्यूटी पर जुटे हैं।

मंडल के प्रमुख रेलखंडों पर रेल पथ, पुल, ओएचई, सिग्नल एवं दूरसंचार व्यवस्था, स्टेशनों समेत अन्य रेल परिसंपत्तियों की लगातार निगरानी की जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने के साथ जल निकासी के लिए अतिरिक्त पंपों की व्यवस्था की गई है।

मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा नियंत्रण कक्ष से ट्रेनों के परिचालन और विभिन्न रेलखंडों की स्थिति की लगातार जानकारी ले रही हैं। उन्होंने रेल संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

रेल प्रशासन ने यात्रियों और आमजन से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान रेलवे ट्रैक, पुलों और संवेदनशील रेलवे क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नमामि भारतम् कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग में संपन्न

Spread the love वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से गूंजा विद्यालय परिसर 2 हजार लोगों …