Breaking News

बदायूं: भारी बारिश और जलभराव के चलते कक्षा 8 तक के सभी स्कूल कल बंद,

Spread the love

बदायूं: भारी बारिश और जलभराव के चलते कक्षा 8 तक के सभी स्कूल कल बंद,

जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए ने जारी किया आदेश

अमर प्रभात ब्यूरो, बदायूं।जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश, अतिवृष्टि और कई इलाकों में गंभीर जलभराव की स्थिति को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी बदायूं के निर्देशानुसार, जिले के कक्षा नर्सरी से कक्षा-08 तक के सभी स्कूल सोमवार यानी 28 सितंबर 2026 को बंद रहेंगे।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) नवीन कुमार द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, यह नियम जिले के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त (सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य सभी बोर्ड) से संचालित स्कूलों पर अनिवार्य रूप से लागू होगा।शिक्षकों को करना होगा विभागीय कार्यबीएसए ने स्पष्ट किया है कि केवल छात्र-छात्राओं के लिए अवकाश घोषित किया गया है। विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर स्टाफ रोज़ाना की तरह समय पर उपस्थित रहेंगे और विभागीय कार्यों का नियमानुसार निस्तारण करेंगे।स्कूलों में नुकसान का आकलन करेंगे खंड शिक्षा अधिकारीआदेश में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर पिछले दिनों हुई भारी बारिश और जलभराव के कारण स्कूलों में हुए नुकसान या किसी भी प्रकार की असामान्य स्थिति का जायजा लें। वे इसकी रिपोर्ट तुरंत संबंधित उच्चाधिकारियों को सौंपेंगे, ताकि स्कूल खुलने पर बच्चों की सुरक्षा और पढ़ाई में कोई बाधा न आए। प्रशासन ने सभी स्कूलों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन करने की हिदायत दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में भगवान वासुपूज्य के मोक्ष कल्याणक पर विश्व शांति महायज्ञ एवम् निर्वाण लड्डू अर्पण

Spread the love मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद में दस लक्षण महापर्व के अंतिम दिन …