Breaking News

टीएमयू में लोहड़ी पर खूब थिरके स्टुडेंट्स

Spread the love

मुरादाबाद। ढोल की थाप हो… डीजे की बीट्स हों… खुला मैदान हो.. चौतरफा ठंड होे… और बीचों-बीच लोहड़ी की तपिश… तो पैर तो थिरकेंगे ही… ठुमके लगेंगे ही… कुछ ऐसे ही मंजर रहे तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर, फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग, फैकल्टी ऑफ एजुकेशन के संग-संग गर्ल्स हॉस्टल और ब्वॉयज हॉस्टल तक….। हजारों स्टुडेंट्स और फैकल्टीज़ ने लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया। कैंपस में लोहड़ी के विधि विधान से पूजन हुए। बारी-बारी से फैकल्टीज़ और छात्र-छात्राओं ने प्रसाद चढ़ाया। गुरुजनों ने अग्नि प्रज्ज्वलन से पूर्व लोहड़ी पर प्रसाद चढ़ाकर सात या ग्यारह परिक्रमा की। ऐसे ही गर्ल्स और ब्वॉयज हॉस्टल्स के हजारों स्टुडेंट्स ने परिक्रमा के बाद हाथ जोड़कर अपनी-अपनी मनोकामना पूर्ण करने की प्रार्थना की। अंत में एक-दूसरे को बधाई के संग मूंगफली, रेवड़ी और पॉपकॉर्न का प्रसाद वितरित हुआ।

तीर्थंकर महावीर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के संग-संग गर्ल्स और ब्वॉयज के सात हॉस्टल्स में हजारों छात्र-छात्राओं ने पंजाबी गीतों से लेकर बालीवुड सांग्स पर जमकर नृत्य किया। सेल्फी से लेकर सामूहिक फोटोग्राफी हुई। स्टुडेंट्स ने प्रज्ज्वलित लोहड़ी के दृश्यों को अपने मोबाइल में कैद किया। मेडिकल कॉलेज के स्टुडेंट्स की ओर से आयोजित लोहड़ी के पर्व पर मेडिकल के डीन एकेडमिक प्रो. एसके जैन, वाइस प्रिंसिपल प्रो. प्रीथपाल सिंह मटरेजा, डॉ. जसप्रीत कौर, डॉ. रवि जैन, श्रीमती नम्रता जैन, डॉ. सादाफ अली, श्रीमती अहिंसा जैन के अलावा हॉस्टल वार्डन, एमबीबीएस इंटर्न डॉ. रितिक नारंग भी गरिमामयी उपस्थिति रही। दूसरी ओर लोहड़ी की पूर्व संध्या पर फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग और फैकल्टी ऑफ एजुकेशन में स्टाफ ने धूमधाम से लोहड़ी का पर्व मनाया। एफओई के लोहड़ी पर्व के कार्यक्रम में डीन प्रो. आरके द्विवेदी, प्रो. अशोक कुमार, डॉ. प्रियांक सिंघल, डॉ. शालिनी जेड निनोरिया, डॉ. संदीप वर्मा, श्रीमती स्वाति चौहान, जबकि फैकल्टी ऑफ एजुकेशन में प्रिंसिपल प्रो. विनोद जैन, डॉ. शेफाली जैन, डॉ. अर्पिता त्रिपाठी, डॉ. सुगन्धा जैन, श्री महेश कुमार की उल्लेखनीय मौजूदगी रही।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

बदायूं में जनगणना-2027 का प्रथम चरण तेज़ी से जारी

Spread the love6,082 प्रगणक और 1,014 पर्यवेक्षक घर-घर पहुंचकर कर रहे डिजिटल गणना, 2,729 हाउस …

error: Content is protected !!