बदायूं। ग्राम बांस बरोलिया स्थित वृद्धाश्रम में श्री श्री 1008 श्री अयोध्या दास रामायण जी ने पहुंचकर बुजुर्गों से मुलाकात की और भजन-कीर्तन में सहभागिता की। उन्होंने वृद्धजनों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना।
इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान राम का नाम स्मरण करने से मन को शांति मिलती है। उन्होंने बुजुर्गों से नियमित रूप से राम नाम का जाप और माला करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के अध्यक्ष वेदव्यास शर्मा, रामकिशोर शर्मा, धीरेंद्र चौहान, वीरेंद्र चौहान, मोहित, रमाशंकर शर्मा, तेज सिंह, दुष्यंत भाटी, रामवीर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat