बदायूं। जरीफनगर थाना पुलिस ने अभियान के तहत एक व्यक्ति को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, रविवार को उस्मानपुर बस अड्डे के पास से राजेश पुत्र जयवीर सिंह निवासी ग्राम उस्मानपुर को पकड़ा गया।
पुलिस ने उसके कब्जे से 20 पैकेट देशी शराब बरामद किए। प्रत्येक पैकेट में 200 मिलीलीटर शराब बताई गई है। बरामद शराब पर गोल्डन पंच मार्का अंकित था।
पुलिस के अनुसार बरामदगी के संबंध में थाना जरीफनगर में मुकदमा अपराध संख्या 271/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
Budaun Amarprabhat