Breaking News

तेज बारिश में नीम का पेड़ गिरा, दो बिजली के खंभे टूटे बिजली आपूर्ति ठप, सड़क पर आवागमन हुआ बाधित

Spread the love

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग गांव में रविवार को तेज बारिश के दौरान एक पुराना नीम का पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया। पेड़ के गिरने से दो बिजली के खंभे भी टूट गए, जिससे गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।

बताया गया कि नीम का पेड़ गांव निवासी पुष्पेंद्र सिंह के चबूतरे पर लगा था। पेड़ के सड़क पर गिरने से कुछ समय के लिए आवागमन भी बाधित हो गया। घटना के समय सड़क से किसी के गुजर नहीं रहे होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।

पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की सूचना के बाद संबंधित विभाग को जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने जल्द पेड़ हटवाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारी बारिश के बीच रेल परिचालन की निगरानी, 60 घंटे से डटे रेलकर्मी

Spread the loveबरेली, 27 सितंबर। लगातार हो रही भारी बारिश और तेज हवाओं के बीच …