2 नवंबर तक होगा मंचन, मथुरा की मंडली प्रस्तुत करेगी रामलीला
बिल्सी। थाना बिल्सी क्षेत्र के ग्राम पिंडौल में जनता आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से इस वर्ष रामलीला का आयोजन 24 अक्टूबर से 2 नवंबर तक किया जाएगा। रामलीला के दौरान भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित विभिन्न लीलाओं का मंचन प्रतिदिन रात आठ बजे से किया जाएगा।
कमेटी के मंत्री सोवरन सिंह ने बताया कि इस बार घनश्याम पांडे की पार्टी श्री दाऊ दयाल रासलीला एवं रामलीला मंडल, मथुरा द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। कलाकार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी पावन लीलाओं को रोचक ढंग से प्रस्तुत करेंगे।
उन्होंने बताया कि रामलीला के आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। कमेटी की ओर से कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से रामलीला में पहुंचकर आयोजन का आनंद लेने की अपील की।
Budaun Amarprabhat