Breaking News

दो दिन बाद बहाल हुई बिल्सी की बिजली, लोगों ने ली राहत की सांस

Spread the love

पानी और मोबाइल चार्जिंग के लिए लोगों को उठानी पड़ी परेशानी

बिल्सी। नगर में शुक्रवार देर रात से ठप बिजली आपूर्ति रविवार शाम बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। करीब दो दिन तक बिजली न रहने से नगरवासियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक दिक्कत पेयजल को लेकर रही। लोगों को पानी की व्यवस्था के लिए इधर-उधर जाना पड़ा। वहीं मोबाइल चार्ज करने के लिए भी लोग विभिन्न स्थानों पर पहुंचते नजर आए।

बिजली आपूर्ति बाधित रहने के दौरान नगर के कई स्थानों पर सरकारी नलों के आसपास पानी लेने के लिए लोगों की भीड़ दिखाई दी। कुछ स्थानों पर जनरेटर के माध्यम से भी लोगों को पानी उपलब्ध कराया गया।

रविवार को भारी बारिश के बीच बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने आपूर्ति बहाल करने के लिए प्रयास किए। शाम को बिजली आने के बाद लोगों को राहत मिली। इस दौरान नगरवासियों ने धैर्य बनाए रखा और बिजली बहाली का इंतजार किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बारिश के बीच आधा दर्जन ट्यूबवेलों से केबल और उपकरण पार, किसान बेहाल

Spread the loveस्टार्टर चोर गिरोह का आतंक कुंवरगांव। थाना क्षेत्र में किसानों के ट्यूबवेलों पर …