बिसौली। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चन्दोई में सड़क दुर्घटना में आयुष कुमार के आकस्मिक निधन की सूचना पर पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस दौरान ग्रामवासियों ने परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए मदद का आग्रह किया। पूर्व एमएलसी ने पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने परिजनों को इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
पूर्व एमएलसी ने प्रशासनिक अधिकारियों से भी वार्ता कर परिवार को नियमानुसार सरकारी सहायता दिलाने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। उनके पहुंचने पर ग्रामीणों ने भी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आयुष कुमार की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
Budaun Amarprabhat