Breaking News

लगातार बारिश से फसलें प्रभावित, किसानों को तत्काल राहत दे सरकार : रामलखन यादव एडवोकेट

Spread the love

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष मा रामचंद्र यादव के निर्देशानुसार युवाजिलाअध्यक्ष रामलखन यादव एडवोकेट ने नगर मजिस्ट्रेट बदायूं को ज्ञापन देकर धान समेत अन्य फसलों के नुकसान का तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की।

जनपद #बदायूं में लगातार हो रही बारिश और खेतों में जलभराव से किसानों की चिंता बढ़ गई है। कई क्षेत्रों में धान की तैयार एवं कटाई के करीब पहुंची फसल प्रभावित होने की स्थिति में है। वहीं खेतों में पानी भरने से गन्ना, सब्जियों और अन्य खरीफ फसलों को भी नुकसान की आशंका बनी हुई है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के युवाजिलाध्यक्ष रामलखन यादव एडवोकेट ने सरकार और प्रशासन से प्रभावित किसानों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने की मांग की है।

रामलखन यादव एडवोकेट ने कहा कि लगातार बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। धान किसानों के सामने सबसे बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। कई स्थानों पर खेतों में पानी जमा होने से फसल गिरने और दाना खराब होने का खतरा बढ़ गया है। जिन किसानों ने धान की कटाई शुरू कर दी है, उनके सामने कटी हुई फसल को सुरक्षित रखने की चुनौती भी बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि बारिश का असर केवल धान व बाजरा की फसल तक सीमित नहीं है। जलभराव वाले क्षेत्रों में गन्ने, सब्जियों तथा अन्य खरीफ फसलों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। वास्तविक नुकसान का आकलन क्षेत्रवार सर्वे के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इसलिए प्रशासन को तत्काल गांव-गांव सर्वे कराकर फसल क्षति का आंकलन करने और प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा एवं राहत उपलब्ध कराने की कार्रवाई करनी चाहिए।

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक युवाजिलाध्यक्ष रामलखन यादव एडवोकेट ने कहा कि संकट की इस घड़ी में किसानों को सरकारी मदद का इंतजार नहीं कराया जाना चाहिए। प्रशासन को प्रभावित क्षेत्रों में टीम भेजकर स्थिति का जायजा लेना चाहिए तथा जिन किसानों की फसलें बारिश और जलभराव से प्रभावित हुई हैं, उन्हें शीघ्र राहत दिलाई जानी चाहिए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सिविल लाइन पुलिस ने अवैध तमंचे व कारतूस के साथ शातिर अरबाज को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Spread the loveबदायूँ। अपराध नियंत्रण और अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे …