Breaking News

गंगा एक्सप्रेसवे पर कैंटर लूटने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, उझानी पुलिस ने बाइक चोर गिरोह दबोचा

Spread the love

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बदायूं पुलिस को दोहरी सफलता मिली है। थाना मूसाझाग पुलिस ने गंगा एक्सप्रेसवे पर कैंटर और मोबाइल लूट की सनसनीखेज वारदात में शामिल वांछित बदमाश को दबोच लिया, वहीं थाना उझानी पुलिस ने चोरी की बाइक सहित तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।
थाना मूसाझाग क्षेत्र में 24 जुलाई को बोलेरो सवार बदमाशों ने ग्राम मैरी बजर मैरी के पास बिहार से आ रहे कैंटर के चालक-हेल्पर से मारपीट कर वाहन और मोबाइल लूट लिया था। पुलिस ने इस मामले में वांछित चल रहे शातिर अभियुक्त भूरे उर्फ मनमोहन (निवासी अहेरीपुर, थाना बकेवर, इटावा) को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी पर इटावा के बकेवर थाने में जानलेवा हमला, धोखाधड़ी और एससी/एसटी एक्ट समेत कई संगीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
दूसरी तरफ, थाना उझानी पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए आकाश, मनोज (निवासीगण ग्राम बरातेगदार, थाना सिविल लाइन) और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी की गई एचएफ डीलक्स बाइक बरामद कर सभी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बारिश से खरीफ फसलों को नुकसान की आशंका, 72 घंटे में सूचना दें बीमित किसान

Spread the loveबदायूँ: उप कृषि निदेशक ने कहा कि जनपद बदायूँ में विगत दिनों से …