Breaking News

आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मेला समारोह’ संपन्न: गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई, बच्चों का कराया अन्नप्राशन

Spread the love

बदायूं। राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत शहर के मोहल्ला कृष्णापुरी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर ‘आंगन मेला समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। बाल विकास शहरी परियोजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और छह माह के शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार पूरी धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यवाहक सीडीपीओ पूनम यादव उपस्थित रहीं। उन्होंने गर्भवती और धात्री माताओं को ‘सही पोषण, देश रोशन’ अभियान के मूल उद्देश्यों के बारे में विस्तार से समझाया। सीडीपीओ ने छह माह की आयु पूरी कर चुके बच्चों को अपने हाथों से पौष्टिक आहार खिलाकर अन्नप्राशन कराया, साथ ही गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक खाद्य सामग्री भेंट कर उनकी पारंपरिक रीति से गोदभराई की।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूनम यादव ने ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह योजना गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार के लिए आर्थिक संबल प्रदान करती है। उन्होंने सभी पात्र महिलाओं से आगे आकर इस सरकारी योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया ताकि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ रह सकें।
इस सफल आयोजन में आंगनबाड़ी कार्यकत्री वंदना सक्सेना, अनीता पाठक, गीता रानी शर्मा, अर्चना कुमारी, सहायिका मिथिलेश, रुचि यादव और रिया मल्होत्रा सहित अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। केंद्र पर उपस्थित महिलाओं ने स्वास्थ्य व पोषण संबंधी नियमों के पालन का संकल्प लिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या की

Spread the loveबदायूं। थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम बीहट में बुधवार को एक व्यक्ति द्वारा …