Breaking News

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा

Spread the love

जनपद में 10 मतदेय स्थलों पर व्यवस्थाएं समय से पूरी कराने के निर्देश

बदायूं। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें प्रभारी अधिकारियों और सहायक प्रभारी अधिकारियों के साथ निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की गई।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के वर्तमान सदस्य का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। रिक्ति के लिए निर्वाचन की अधिसूचना 29 सितंबर को जारी हो चुकी है। नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर, नामांकन पत्रों की संवीक्षा 7 अक्टूबर और नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर निर्धारित है। मतदान 23 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक तथा मतगणना 27 अक्टूबर को होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद में स्थापित सभी 10 मतदेय स्थलों पर मतदान से पहले आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा कराने को कहा।

अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ. अंजुम बी ने बताया कि निर्वाचन के लिए कलेक्ट्रेट स्थित कक्ष संख्या 15 में खंड शिक्षक निर्वाचन कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का फोन नंबर 05832-266505 है। निर्वाचन से संबंधित शिकायत इस नंबर पर दर्ज कराई जा सकती है। इसके अलावा उप जिला निर्वाचन अधिकारी के मोबाइल नंबर 9454417596 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मानवेन्द्र सिंह, सभी उपजिलाधिकारी और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

संवाददाता गोविन्द देवल

निर्वाचन संबंधी तिथियां और व्यवस्थाएं उपलब्ध प्रशासनिक विवरण के आधार पर दी गई हैं। भारत निर्वाचन आयोग निर्वाचन प्रक्रिया के संचालन के लिए आधिकारिक प्राधिकरण है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सपा का संगठनात्मक व PDA कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने भाजपा पर बोला तीखा हमला

Spread the love सिद्धार्थनगर/कपिलवस्तु। समाजवादी पार्टी द्वारा कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र का संगठनात्मक बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, …