Breaking News

राजकीय महाविद्यालय में पॉक्सो एक्ट पर पोस्टर प्रतियोगिता

Spread the love

बदायूं, 1 अक्टूबर। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से पॉक्सो एक्ट-2012 के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य लेफ्टिनेंट डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ज्योति विश्नोई के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें महक ने प्रथम, पूर्णिमा तोमर ने द्वितीय और अस्मिता सागर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य ने विजेता छात्राओं को सम्मानित किया तथा पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों और विधिक परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अधिनियम की जानकारी आवश्यक है।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने किया। इस दौरान डॉ. संजय कुमार, डॉ. राशेदा खातून, डॉ. जुनैद आलम, डॉ. गौरव कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

संवाददाता गोविन्द देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीतापुर में मुठभेड़: 6 वर्षीय मासूम से दरिंदगी का आरोपी 12 घंटे में ढेर, पैर में लगी गोली

Spread the loveसीतापुर, 22 सितंबर (अमर प्रभात ब्यूरो): जिले के थानगांव थाना क्षेत्र में पुलिस …