Breaking News

गुरुकुल महाविद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई

Spread the love

बदायूं। गुरुकुल महाविद्यालय सूर्यकुंड में गुरुवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य वेदरत्न आर्य के नेतृत्व में राष्ट्र रक्षा यज्ञ से हुई। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने यज्ञ में आहुतियां देकर राष्ट्र की शांति, समृद्धि और अखंडता की कामना की। इसके बाद महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। विद्यार्थियों ने लघु नाटिकाएं और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। प्रवक्ता वेदवीर आर्य ने कहा कि सफलता संसाधनों की मोहताज नहीं होती, इसके लिए लगन और परिश्रम जरूरी है। कार्यक्रम में वेदप्रिय आर्य, वेदभानु आर्य, शकुन गुप्ता और अपर्णा सिंघल मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पिंडौल में 24 अक्टूबर से शुरू होगी रामलीला

Spread the love2 नवंबर तक होगा मंचन, मथुरा की मंडली प्रस्तुत करेगी रामलीला बिल्सी। थाना …