Breaking News

महाविद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती पर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

Spread the love

बिल्सी। महाविद्यालय में गुरुवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान बच्चों की सुरक्षा को लेकर कानूनी जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता बिल्सी थाने की उपनिरीक्षक रचना देशवाल ने विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट और सुरक्षा संबंधी नियमों की जानकारी दी। छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने सामाजिक जागरूकता से जुड़े संदेश प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी सुरक्षा और जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नेहा शर्मा ने किया। इस मौके पर अरविंद देव सिंह, रंजना यादव, संप्रीती शर्मा और जॉनी शर्मा मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

श्री बालाजी भक्ति धाम पर हनुमान जी महाराज का भव्य श्रृंगार

Spread the loveबिल्सी। नगर स्थित श्री बालाजी भक्ति धाम में श्री हनुमान जी महाराज का …