बदायूं। समाजवादी पार्टी के बदायूं सांसद आदित्य यादव तीन से पांच अक्टूबर तक जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तीन अक्टूबर को सुबह 11 बजे गांधी नगर स्थित सपा कार्यालय में मासिक बैठक में शामिल होंगे। शाम पांच बजे विधानसभा क्षेत्र बदायूं के ग्राम सिलहरी में स्वागत समारोह में पहुंचेंगे।
चार अक्टूबर को सुबह नौ बजे डीएम रोड, सिविल लाइंस स्थित आवास पर जनता दर्शन करेंगे। दोपहर 12 बजे नगर पंचायत कुंवरगांव में पीडीए पंचायत एवं कार्यकर्ता सम्मेलन और शाम तीन बजे अल-हम्द मैरिज लॉन में पीडीए पंचायत एवं ‘बूथ से विजय तक’ कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।
पांच अक्टूबर को दोपहर 12 बजे आरफीन मैरिज लॉन में पीडीए पंचायत एवं कार्यकर्ता सम्मेलन तथा दोपहर दो बजे वैदो टोला में सपा नगर कमेटी के स्वागत समारोह में शामिल होंगे।
Budaun Amarprabhat