सहसवान। अपराध और अवैध शस्त्रों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सहसवान थाना पुलिस ने एक युवक को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 2 अक्टूबर को पुलिस टीम ने सहसवान कस्बे के मोहल्ला मिर्धाटोला निवासी राधे पुत्र छत्रपाल को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना सहसवान में मुकदमा अपराध संख्या 517/2026 के तहत धारा 3/25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह समेत थाना पुलिस की टीम शामिल रही।
Budaun Amarprabhat