Breaking News

लेखपालों ने सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप छोड़े, ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार

Spread the love

बदायूं। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय आह्वान पर जनपद की पांचों तहसीलों में लेखपालों ने सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप छोड़कर ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार किया। संघ के अनुसार यह कदम लंबित मांगों के समर्थन में उठाया गया है।

बदायूं तहसील में जिलाध्यक्ष भोजराज सिंह, जिला मंत्री कमल कुमार सिंह, तहसील अध्यक्ष सत्येंद्रपाल और तहसील मंत्री कुलदीप भारद्वाज के नेतृत्व में विरोध दर्ज कराया गया। संघ के अनुसार आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, वरासत रिपोर्ट, फार्मर रजिस्ट्रेशन और विभिन्न सत्यापन संबंधी ऑनलाइन कार्य प्रभावित रहे।

सहसवान में ज्ञानेंद्र सिंह व सत्यपाल सिंह यादव, बिल्सी में विनोद कुमार सिंह व विजेंद्र पाल, बिसौली में अमित कुमार व संदीप कुमार तथा दातागंज में हेमसिंह व दिनेश कुमार के नेतृत्व में लेखपालों ने विरोध किया। संघ ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

संवाददाता गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली चोरी करने वाले 3 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का वाहन बरामद

Spread the loveबदायूं। जनपद में अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए …