*
___________________________
*लखनऊ*। फैजुल्लागंज क्षेत्र में गोमती नदी ने विकराल रूप धारण किया है, पूरा क्षेत्र भीषण बाढ़ की चपेट में है! इस क्षेत्र में 5 किलोमीटर तक पानी फैला हुआ है, लोगों को खाने-पीने और आने-जाने हेतु परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है! दूर दराज में बसे हुए लोगों को नाव काही सहारा है! उनके घरों का सामान पानी में तैर रहा है। इन सब समस्याओं के बीच राहत की एक झलक अखिल भारतीय ब्रह्म समाज द्वारा दिखाई पड़ी।
संगठन ने गुरुवार को सुबह 8:00 बजे फैजुल्लागंज पहुंचकर प्रभावित लोगों के बीच दूध ब्रेड, बिस्कुट, फल व पानी आदि सामग्री सड़क पर बैठे लोगों तथा नाव में भरकर दूर दराज क्षेत्र में वितरित किया। अखिल भारतीय ब्रह्म समाज के महामंत्री एडवोकेट देवेंद्र शुक्ल ने बताया कि हमारी पूरी कोशिश है कि पूरे प्रभावित क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री वितरित की जाए! उन्होंने कहा कि इस मुसीबत की घड़ी में विभिन्न सामाजिक संगठनों को आगे आकर यथाशक्ति मदद करना चाहिए!
प्रशासन द्वारा अपेक्षित सहयोग न मिलने पर असंतोष व्यक्त करते हुए लोगों को ढांढ़स बंधाते हुए संगठन के अध्यक्ष सी पी अवस्थी जी ने कहा कि इतने बड़े क्षेत्र में बाढ़ की विभीषिका आई हुई है इसमें सरकार के साथ ही सभी दलों, सामाजिक संगठनों को तथा प्रशासनिक अमले को साथ मिलकर प्रभावित लोगों को राहत पहुंचानी चाहिए। हमारा संगठन पूरी शिद्दत के साथ प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है!
यह जानकारी देते हुए संगठन के मीडिया प्रभारी श्री अर्जुन द्विवेदी ने बताया, जो स्वयं इस अभियान में शामिल थे,
कि संगठन के कार्यवाहक अध्यक्ष कोमल द्विवेदी, जे पी वाजपेई, वेद प्रकाश शर्मा, अभिषेक शुक्ल, नीरज तिवारी, रामकिशोर चच्चू कौशिक बनर्जी सहित कई पदाधिकारी सम्मिलित रहे।
Budaun Amarprabhat