चित्रकला, रंगोली और प्रश्नोत्तरी के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता का संदेश
बिल्सी (बदायूं)। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में नमामि गंगे अभियान के तहत ‘स्वच्छता ही सेवा है’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें चित्रकला, रंगोली, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और स्वच्छता शपथ के माध्यम से विद्यार्थियों को गंगा संरक्षण, जल बचाने और पर्यावरण स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष मृगांक जैन, जिला परियोजना अधिकारी अनुज प्रताप सिंह, गंगा समग्र के अशोक तोमर, राहुल सिंह सोलंकी, ट्रीमैन प्रशांत जैन, मनोज माहेश्वरी, गिरीश चंद्र शर्मा, सूरज सागर, जावेद अली और संचित सक्सेना सहित अन्य सहयोगी मौजूद रहे।
विद्यालय के डायरेक्टर वीपी सिंह, एमडी राहुल कुमार सिंह और प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने और दूसरों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे।
संवाददाता गोविंद देवल
Budaun Amarprabhat